
Ranchi : पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिये भारतीय क्रिकेटरों ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में सेना की विशेष कैप पहनी और अपनी मैच फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दी.
कप्तान विराट कोहली टास के समय यह कैप पहनकर आये थे जिस पर बीसीसीआई का लोगो था. उन्होंने सभी से राष्ट्रीय रक्षा कोष में योगदान देने का आग्रह किया ताकि वह रकम सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवारों के काम आ सके. कोहली ने कहा,‘‘ यह खास मैच है. यह सेना के प्रति सम्मानसूचक है. हम इस मैच की फीस राष्ट्रीय रक्षा कोष में दे रहे हैं. मैं सभी देशवासियों से इसमें योगदान करने और हमारे सैनिकों के परिवारों के साथ रहने की अपील करता हूं.’’
इस साल आईपीएल का उद्घाटन समारोह नहीं होगा
सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद् रैंक से नवाजे जा चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने साथियों को यह कैप दी और बीसीसीआई ने इसका वीडियो ट्विटर पर भी डाला है.
Lt Colonel MSDhoni presents the camouflage cap Virat Kohli. ❤️
Team India will be sporting camouflage caps today as mark of tribute to the loss of lives in Pulwama terror attack and the armed forces. 🇮🇳 pic.twitter.com/Hd4hXHhbxS
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) March 8, 2019
वनडे मैच में खेलने वाले हर खिलाड़ी को आठ लाख रुपये और रिजर्व खिलाड़ियों को इससे आधी रकम मिलती है. पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे. इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल उद्घाटन समारोह का सारा बजट आतंकी हमले में मारे गए जवानों के परिवारों के लिये देने का फैसला किया था. इस साल आईपीएल का उद्घाटन समारोह नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें :BCCI ने धवन को ए प्लस से किया बाहर, ऋषभ पंत को मिला प्रमोशन




