DeogharJharkhand

राज्यपाल ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ के दरबार में टेका माथा

Deoghar: शुक्रवार को निर्जला एकादशी के मौके पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिये. प्रशासनिक भवन में तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया. इसके पश्चात उनके द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया गया. झारखंड के राज्यपाल के बाबा मंदिर पहुंचने पर राज्य पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने विधि विधान के साथ पूजा कराई. पंडा धर्म रक्षिणी सभा ने रुद्राक्ष माला पहना कर राज्यपाल को सम्मानित किया.

मौके पर उन्होंने राज्य की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की. बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद राज्यपाल सपरिवार बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए प्रस्थान कर गए. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा पंडा धर्म रक्षणी सभा के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर, जेएमएम के सूरज झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button