
Ranchi:रांची के सिटी एसपी ने रविवार को शहर के सभी थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग कर की समीक्षा की. इस क्राइम मीटिंग में विशेष रूप से हथियार तस्करों का पता लगाने और हथियारों की तस्करी रोकने का निर्देश दिया गया है.
राजधानी में अपराध और उसके नेचर में बदलाव के मद्देनजर क्राइम मीटिंग बुलाई गई. इसमें शहरी क्षेत्र के सभी डीएसपी, थानेदारों के साथ इंस्पेक्टर कार्यालय में कार्यरत मुंशियों को बुलवाया गया. पुराने कांडों की समीक्षा के साथ एंटी क्राइम चेकिंग और जेल से छूटे अपराधियों पर भी विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया.
वहीं इसके साथ ही हथियार तस्करों की सूची भी बनाने का निर्देश दिया गया. सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि पूर्व माह में जो कार्य किये गए उसकी सामीक्षा के साथ आनेवाले दिनों में पुलिस की रणनीति क्या होगी उसपर चर्चा की गई. वही सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा भी इस क्राइम मीटिंग में की गई.
रांची में सैकड़ों की संख्या में पुराने केस पेंडिंग है. रांची सिटी एसपी ने क्राइम मीटिंग में पेंडिंग केस का निष्पादन जल्द से जल्द करने को कहा है. रांची के सिटी एसपी के निर्देश के बाद अब तमाम मामलों की फाइल पुलिस ढूंढ़ रही है.




