
Dhanbad: जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा में 43.5 एमएलडी नए प्लांट के निर्माण को लेकर रविवार को भूमि पूजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने पूजा अर्चना कर नए प्लांट की नींव रखी. उन्होंने कहा कि जेएमसी प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड ने 310 करोड़ की लागत से प्लांट निर्माण का कार्य किया जाएगा.
पाइप झरिया, जामाडोबा, जोरापोखर, भौरा सहित अन्य क्षेत्रों में बिछाया जाएगा. पाइप लाइन 389 किलोमीटर बिछाया जाएगा. नए प्लांट से 55 हजार नए उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है. वही इस प्लांट का कार्य 2023 के दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा. इस प्लांट को चालू होने पर झरिया में जल संकट की समस्या कम होगी.
गौरतलब है कि जामाडोबा जल संयंत्र परिसर एलएनटी कंपनी द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से जलमीनार, वाटर सप्लाई, वाटर प्यूरीफायर, जल भंडारण गृह वर्षो से बनकर तैयार है. मगर उस दिशा में कोई पहल नहीं किया जा रहा है. अगर कुछ वर्षों तक उसे चालू नहीं किया गया तो वो जर्जर हो जाएगा. करोड़ों की लागत से जल संयंत्र बनकर तैयार है.




