Education & CareerJharkhandRanchi

न्यायाधिकरण का एक्ट लागू नहीं करा सके शिक्षा मंत्री, अब नये कानून के नाम पर बरगलाने का कर रहे प्रयासः अभिभावक मंच

Ranchi : शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो मीडिया के माध्यम से स्कूल फीस से संबंधित कानून बनाने की बात कर बरगलाने का प्रयास न करें. साथ ही उनको स्पष्ट करना चाहिए कि 2019 से प्रभाव में आये झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 को प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार क्या पहल कर रही है. उक्त बातें झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहीं.

उन्होंने कहा कि बुधवार को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो द्वारा मीडिया के माध्यम से जो बयान दिया है उस बयान को देखने से प्रतीत हो रहा है कि वह सिर्फ इस तरह का बयान देकर अभिभावकों को झूठा आश्वासन देने का काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : अफगानिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे लोगों पर तालिबान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग मारे गये, देखें VIDEO

अजय राय ने कहा कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 में पहले से जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को शुल्क निर्धारण कमेटी में पदेन सदस्य रखा गया है तो फिर वह कौन सा नया कानून बनाने की बात कर रहे हैं.

अजय राय ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री जरा भी इस मामले पर गंभीर होते तो अभी तक इतने सारे अभिभावकों की ओर से ज्ञापन उन्हें दिये जा चुके हैं उस पर कार्रवाई करते, मगर अभी तक उनकी ओर से इस संबंध में कहीं कोई बयान आधिकारिक रूप से नहीं आया.

इसे भी पढ़ें :पटना : होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, छह लड़कियां हिरासत में

वहीं अजय राय ने कहा कि राजधानी रांची में जिला शुल्क निर्धारण कमेटी का गठन हुए 2 महीने से ऊपर होने को हैं मगर उपायुक्त को इतनी फुर्सत नहीं कि वह इसकी बैठक कर सकें. जबकि राजधानी के सैकड़ों अभिभावकों ने इस संबंध में कई शिकायत पत्र उपायुक्त सहित डीएसई रांची को दिया है.

इसे भी पढ़ें :कस्टमर को फ्लैट बेच कर जिम्मेदारी से नहीं भाग सकेंगे बिल्डर, रेरा हुआ सख्त

Related Articles

Back to top button