
Jamtara : सरकार की घोषणानुसार बकाए ग्रामीण घरेलू बिजली बिल के सूद की माफ की योजना ओटीएस यानी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम 16 जून से लागू हो चुकी है.
इस योजना के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के बकाए बिजली बिल के सूद को माफ कर दिया जाएगा. अधिकतम चार किस्तों में कोई भी ग्रामीण उपभोक्ता बकाए सूद को जमा कर सकता है.
इसे भी पढ़ें :मौसम विभाग की चेतावनी, बिहार के 11 जिलों सहित पटना में भारी बारिश का रेड अलर्ट
जिले के 90 हजार ग्रामीण उपभोक्ता को मिलेगा योजना का लाभ
ओटीएस योजना के तहत जिले के 90 हजार ग्रामीण बिजली उपभोक्ता को लाभ मिलेगा. विभागीय जानकारी के अनुसार इस योजना में जिले में लगभग 50 करोड़ रुपये की सूद माफ की जायेगी. जेएमएम का कहना है कि सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है.
इसे भी पढ़ें :बिहार-झारखंड के बीच की दूरी कम करेगा 205 करोड़ की लागत से बननेवाला ये पुल




