
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का बयान यह दर्शाता है कि राज्य में सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा नेता अपने कुकर्मों और घपला-घोटालों को छिपाने के लिए अब भी येन-केन-प्राकेरण सत्ता हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के हक और अधिकार की मांग को लेकर दिल्ली गये हैं.
केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों पर झारखंड का 65 हजार करोड़ का बाकया है, वहीं पानी की आपूर्ति का भी 9 हजार करोड़ और जीएसटी क्षतिपूर्ति का 1516 करोड़ रुपये का बकाया है.
मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर झारखंड के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग कर रहे हैं, इसमें भाजपा सांसद को सहयोग करना चाहिए और इस दौरे को राजनीतिक रंग देने से बाज आना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :मौसम विभाग की चेतावनी, बिहार के 11 जिलों सहित पटना में भारी बारिश का रेड अलर्ट
संक्रमण की लहर धीमी होते ही भाजपा नेता सक्रिय हो गये
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि इससे पहले मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के वक्त ही निशिकांत दुबे द्वारा राज्य में सत्ता परिवर्त्तन का दावा किया जा रहा था, लेकिन उपचुनाव परिणाम के बाद सारे भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गयी.
इसके बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सारे भाजपा नेता अपने घरों में बंद रहे और अब जब संक्रमण की लहर धीमी हो गयी, तो एक बार फिर से अपने कुत्सित प्रयास में जुट गये हैं. लेकिन इस बार भी उन्हें सफलता नहीं मिलेगी.
इसे भी पढ़ें :बिहार-झारखंड के बीच की दूरी कम करेगा 205 करोड़ की लागत से बननेवाला ये पुल
सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में राज्य में जिस तरह से अनियमितता और विभिन्न विभागों में गड़बड़ियां हुईं, उन सारे घोटालों के राज अब धीरे-धीरे खुल कर सामने आ रहे हैं, इसलिए भाजपा नेता एक बार फिर से अपने दागदार दामन को बचाने के लिए जोड़-तोड़ और सरकार को अस्थिर करने के प्रयास में जुट गये हैं, लेकिन अब भाजपा नेताओं की दाल नहीं गलने वाली है. सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.
इसे भी पढ़ें :543 सीटों पर लड़नेवाले 8054 उम्मीदवारों ने 775 करोड़ रुपये खर्च बताया चुनाव आयोग को




