Crime NewsHazaribaghJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

पतरातू डैम से मिली लाश हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा की थी

गोड्डा की रहनेवाली थी छात्रा, लोहसिंगना थाने में दर्ज हुआ था गुमशुदगी का सनहा

Hazaribag: पतरातू डैम से मंगलवार सुबह जिस युवती का  बरामद किया गया था, उसकी शिनाख्त हो गयी है. युवती का नाम पूजा भारती है, जो हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा थी. वह गोड्डा की रहनेवाली थी. शव के पास से एक बैग में खाने का कुछ सामान, दवाई और पानी की बोतल भी बरामद की गयी है.

इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING: युवती का कटा सिर खेत से बरामद, ओरमांझी हत्याकांड का खुलासा

पूजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर के कमरा नंबर 105 में रहकर पढ़ाई कर रही थी. इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एसके सिंह ने बताया कि सोमवार को 9:30 बजे से पूजा की व्यावहारिक परीक्षा थी जिसमें वह अनुपस्थित थी. उसके मोबाइल पर शिक्षक ने फ़ोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया गया.

हालांकि मेडिकल कॉलेज के गेट पर पूजा भारती के सोमवार को 10 बजे जाने की एंट्री की हुई है. यह भी बताया गया है कि पूजा की मां रोजाना खाना खाने के वक्त दोपहर 1:30 बजे अपनी बेटी से फोन पर बात किया करती थी. लेकिन सोमवार को उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताया.

इसे भी पढ़ें :पतरातू डैम में मिला हाथ-पैर बंधा युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

इस बात की जानकारी मिलने पर प्रिंसिपल के निर्देश पर कॉलेज कैंपस में खोजे जाने पर छात्रा नहीं मिली. प्रिंसिपल के निर्देश पर वार्डन द्वारा लोहसिंघना थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराने की बात कही गयी.

Related Articles

Back to top button