
Ranchi: मेयर डॉ आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम के वार्ड-2 में मेयर फंड से निर्माण की जानेवाली दो योजनाओं का सरना टोली में शिलान्यास किया. जिसमें सरना टोली में हनुमान मंदिर से मुख्य नाले तक आरसीसी नाली निर्माण और रांची कॉलेज सरना टोली के पीछे आरसीसी नाली के साथ पथ निर्माण कार्य कराया जायेगा. इन दोनों योजनाओं की लागत राशि 33,79,060 रुपये है. जिसमें हनुमान मंदिर के पास 21,86,670 और रांची कॉलेज के पास 11,92,390 रुपये खर्च किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में काम की गुणवता से समझौता नहीं होगा.
इसके लिए अधिकारियों को अलर्ट रहना होगा. मौके पर अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, जगलाल पाहन समेत अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:सातवीं जेपीएससी की संशोधित रिजल्ट जारी करने की कोर्ट ने अनुमति दी




