BiharCrime News

पटना पुलिस ने आभूषण दुकान में लूटपाट का किया खुलासा, सात अपराधी गिरफ्तार

Patna : पुलिस ने आभूषण दुकान से लाखों की लूट का खुलासा मंगलवार को कर दिया है. पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर लूटकांड में शामिल सात बदमाशों को अवैध हथियार, गोली और वारदात में इस्तेमाल हुई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि 3 जून को बदमाशों ने अनिशाबाद स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. मामले की छानबीन के दौरान सोमवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पीछे हथियारों से लैस कुछ अपराधी अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं.

जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सात अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने अनिशाबाद स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स से लूटे गये जेवरात को बरामद कर लिया.

इसे भी पढ़ें:मॉल, कांप्लेक्स, शॉप कहीं भी मिला सिंगल यूज प्लास्टिक मिला तो ट्रेड लाइसेंस होगा कैंसिल

गिरफ्तार अपराधियों में राजेश कुमार, आदित्य कुमार, दिलीप कुमार, रवि चौहान, अंकित कुमार, संतोष कुमार, कुंदन कुमार, राहुल कुमार और राहुल गुप्ता शामिल हैं.

गिरफ्तार रवि चौहान का आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी चोरी और शराब के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:सरकार ने 431 एकड़ भूमि तुबैद कोयला खान प्रोजेक्ट के लिए डीवीसी को 90.41 करोड़ में दी

Related Articles

Back to top button