
Maharastra: नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया. बुधवार को यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. नासिक के इस दर्दनाक हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त अस्पताल में वेंटिलेटर पर कुल 23 मरीज थे.
घटना की होगी जांच
अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है. जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे. ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि अब लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ेःफेसबुक पर लिखा-“हो सकता है कि यह आखिरी गुड मॉर्निंग हो. “




