Corona_UpdatesNationalWorld

रूस में बनी कोविड-19 वैक्सीन की पहली खेप मई के अंत तक भारत को मिलेगी

HAIDRABAD : डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज ने मंगलवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी की पहली खेप मई के अंत तक भारत आ जाएगी.

कंपनी को भारतीय दवा नियामक से स्पूतनिक वी के सीमित आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली है.

डॉ रेड्डी और आरडीआईएफ ने सितंबर 2020 में स्पूतनिक वी के चिकित्सकीय परीक्षणों के लिए एक समझौता किया था. कंपनी के पास भारत में इस वैक्सीन की 12.5 करोड़ खुराकों के वितरण का अधिकार है.

डॉ रेड्डी के एक प्रवक्ता ने ईमेल के जवाब में बताया, ‘‘हम पहली खेप को चालू तिमाही में आयात करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारी पूरी कोशिश है कि ये मई के अंत तक आ जाए.’’

आरडीआईएफ के सीईओ किरील दिमित्रिव ने हाल में एक आभासी संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि इस गर्मी तक भारत में पांच करोड़ से अधिक स्पूतनिक वैक्सीन विनिर्मित हो जाएंगी.

Related Articles

Back to top button