
Koderma : उपायुक्त रमेश घोलप के प्रयास से गुरुवार को जिला कोविड अस्पताल कोडरमा में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन एसडीओ मनीष कुमार ने किया. इस दौरान विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद, डॉ नीरज कुमार साहा, आयुष विभाग के डॉ सुरेंद्र रहे. योग प्रशिक्षण योगी प्रदीप कुमार सुमन व सुषमा सुमन ने दिया. शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों और रोगियों ने योग प्रशिक्षण लिया.
इसे भी पढ़ेःस्टरलाइट कॉपर ने मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू किया, पहली खेप रवाना
इस दौरान कोविड रोगियों के लिए मुख्य तौर पर प्रणायाम, भस्त्रिका, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, सूक्ष्म व्यायाम, एक्युप्रेशर, ताली वादन, हास्य आसन इत्यादि बताया गया. इन्हें बताया कि सुबह-शाम वाक करें. योग करें व सकारात्मक रहें. एसडीओ मनीष कुमार ने कहा कि हम लोगों को नेगेटिव में नहीं जीना है, सकारात्मक सोच रखना है. नकारात्मक सोच रखने से कोरोना हमें कमजोर करता है. इसलिए आप लोग योग करें निरोग रहेंगे.
इसे भी पढ़ें :अदालत से ऑक्सीजन की कमी के कारण मरने वाले लोगों के लिए मुआवजे का निर्देश देने का अनुरोध
योगी प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि कोरोना पेशेंट को हिम्मत नहीं हारना है. बीमारी आई है हमें संघर्ष करके इसे हराना है, कोरोना हारेगा हम लोग जीतेंगे.




