Uncategorized

रविवार से प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक, मिशन 2019 और अमित शाह के टास्क पर होगा मंथन

News Wing Ranchi, 14 October: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार से रांची में होने वाली है. बैठक को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. रविवार को रांची में प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक होगी. इसके बाद सोमवार को पूरी कार्यसमिति की बैठक होगी. 16 अक्तूबर को रांची प्रदेश के सभी भाजपा सांसद, विधायक, मंत्री और अन्य नेता जुटेंगे. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के टास्क फोर्स पर चर्चा होगी. बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे.

झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा

बैठक में अमित शाह के ‘मिशन 2019’ पर चर्चा होगी. साथ ही 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी बातचीत की जायेगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्य कार्यसमिति की समिति की बैठक के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सरकार और भाजपा की उपलब्धियों को लेकर जाने का निर्देश दिया जायेगा. साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों में विरोधी दलों को शिकस्त देने की रणनीति पर भी विमर्श होगा.

देवघर में होनी थी इस बार की कार्यसमिति बैठक

गौरतलब है कि गिरिडीह में हुई पिछली कार्यसमिति की बैठक में यह बैठक 29 अक्टूबर को देवघर में कराने का फैसला लिया गया था. विचार विमर्श के बाद प्रदेश भाजपा ने बैठक की तारीख और स्थान में फेरबदल का फैसला लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button