HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Hazaribag: जिले के विभिन्न पेट्रोल पंप के समक्ष पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढोतरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया. मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने की. पोस्टर व बैनर लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि पर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते दिखे.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है. कई प्रदेशों पेट्रोल की कीमत 100 प्रति लीटर तक पहुंच गई है जबकी डीजल की कीमत भी तेजी से उसका पीछा कर रही है, वहीं रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ने महिलाओं के रसोई घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है. उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में जब इंटरनेशनल मार्केट क्रूड आयल की कीमत उच्चतम दर पर थी, उस समय भी पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी नहीं बढ़ी थी. साथ ही कांग्रेसियों ने कहा कि यह तो शुरुआत है अगर केंद्र सरकार नही मानी तो आंदोलन उग्र होगा.

प्रदर्शन में विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी निसार खान, सुनिल सिंह राठौर, संजय कुमार तिवारी, राजू चौरसिय, लखराज सिंह, ओमप्रकाश गोप, मनोज कुमार मोदी, बिनोद कुमार यादव, राशिद खान, मजहर हुसैन, सुधीर कुमार, अनिल यादव,रंजीत कुमार यादव, अमीत सिंह, भैया डा.असीम कुमार के अतिरिक्त कई कांग्रेसी शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button