AutomobilesBreaking NewsJamshedpurJharkhand

Tata Motors Bonus Latest Update: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में बोनस और स्थायीकरण पर हुई चर्चा

महामंत्री ने कहा-हम बैलेंस शीट के दबाव में है, बावजूद बेहतर बोनस कराने की रहेगी कोशिश

Jamshedpur: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कंपनी मुश्किल दौर से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है. आज की परिस्थिति में बोनस कराना कठिन है. कंपनी का बैलेंस शीट, बोनस के बैलेंस को गड़बड़ा रहा है. बावजूद हमारी कोशिश है कि हम कर्मचारियों के हित में बेहतर बोनस समझौता कराएं. प्रबंधन और यूनियन का जो भी फैसला होगा, हम आपके बीच लेकर आएंगे. आपके सुझाव के बाद बोनस पर अंतिम फैसला होगा. महामंत्री मंगलवार को यूनियन की कमेटी मीटिंग को संबोधित कर रहे थे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में हम बेहतर बोनस कराने की कोशिश कर रहे हैं. सभी को एक बेहतर निर्णय की अपेक्षा रहती है और कोशिश यही रहेगी कि इसमें हम खरे उतरें. इसके पहले सुबह 10 बजे यूनियन की कमेटी मीटिंग शुरू हुई. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस बैठक में बोनस और स्थायीकरण के साथ ही कंपनी के अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. कमेटी मेंबरों ने बेहतर बोनस के साथ ही ज्यादा से ज्यादा स्थायीकरण कराने की मांग की. उन्होंने यूनियन अध्यक्ष और महामंत्री पर भरोसा जताया और कहा कि उनका जो भी फैसला होगा, हमें मान्य होगा. कमेटी मीटिंग का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : ऐसा कब तक चलेगा मंत्री जी, एमजीएम अस्‍पताल के बर्न वार्ड में फ‍िर थोड़ी बार‍िश में भर गया पानी, देख लें VIDEO

 

Related Articles

Back to top button