DhanbadJharkhand

धनबाद : नये एसएसपी किशोर कौशल ने लिया पदभार, विवाद शुरू

Dhanbad : धनबाद के नये एसएसपी के रूप में किशोर कौशल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि वह चाहेंगे कि पुलिस का जनता के साथ दोस्ताना रिश्ता हो. हर तरह के अपराध को खत्म करेंगे. नये एसएसपी को निवर्तमान एसएसपी मनोज रतन चोथे ने पुष्प गुच्छ प्रदान किया. मौके पर उन्होंने कहा कि उनके ढाई साल के कार्यकाल के दौरान अपराध की कुछ ऐसी भी घटनाएं हुईं जैसी पहले नहीं हुई थी. लेकिन, पुलिस ने मामलों का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया.

कांग्रेस के नेताओं ने उठाये कई सवाल

 

इधर, कांग्रेस के नेता रणविजय सिंह ने धनबाद के नये एसएसपी के रूप में किशोर कौशल के पदभार ग्रहण करने पर एतराज जताया है. कहा है कि उनका अधिकांश समय धनबाद के हीरापुर में गुजरा है. वह भाजपा नेता रूपेश सिन्हा के क्लासमेट और मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल के करीबी रहे हैं. संघ और एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे हैं. यह कैसे न्याय करेंगे.

Related Articles

Back to top button