
Dhanbad : महुदा थाना अंतर्गत महुदा बस्ती निवासी एक परिवार इन दिनों भूमाफिया के जुल्म के खौफ के साये में जी रहा है. पीड़ित परिवार के मुखिया इदरीस मियां की मानें तो महुदा के ही लियाकत अंसारी, लुकमान अंसारी, कृष्णा महतो और विष्णु महतो ने उनसे 12 लाख रुपये रंगदारी मांगी.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड की डीजीपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला मथुरा से गिरफ्तार
नहीं देने पर उनके घर को जेसीबी से तोड़ डाला. साथ ही विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. मारपीट के दौरान पीड़ित से 20 हजार रुपये की छिनतई भी कर ली है.
घटना के बाद पीड़ित ने महुदा थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ेंः CM हेमंत कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटे, की डॉक्टरों से बात
वहीँ महुदा थाना प्रभारी हीरालाल तिर्की ने बताया कि शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. प्रथम दृश्या यह प्रतीत भी हुआ है कि घर को जेसीबी से तोड़ा गया है. इधर आरोपियों द्वारा अंजाम भुगतने की बार बार धमकी मिलने से पीड़ित परिवार दहशत में है.
इसे भी पढ़ेंः दुष्कर्म का आरोप लगा हबीबुल्ला की हत्या करने वाली शाजिया के साथ नौ माह पहले भी हुआ था गैंगरेप




