Uncategorized

अध्ययन : समूह में गाने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है

London : एक नये अध्ययन के अनुसार समूह में गाने से ना केवल इंसान ज्यादा खुश होता है बल्कि बेचैनी एवं अवसाद जैसी दशाओं सहित उसकी मानसिक स्वास्थ्य दशाएं भी बेहतर होती हैं.

इसे भी पढ़ें: कुछ देर का व्यायाम भी दिमागी सेहत के लिए लाभकारी

समूह में गाने से मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से उबरने में मिलती है मदद

ब्रिटेन की यूनिवसिर्टी ऑफ ईस्ट एंगलिया के शोधकर्ताओं ने पाया कि सामुदायिक गायन समूहों में हिस्सा लेने वाले लोगों का मानसिक स्वास्थ्य या तो अच्छा बना रहा या बेहतर हुआ. बीएमजे जर्नल्स मेडिकल ह्यूमैनिटीज में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार गायन और लोगों से घुलना मिलना दोनों चीजें मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं क्योंकि इनसे लोगों को समाज से जुड़ाव महसूस होता है और साथ ही वे स्वस्थ महसूस करते हैं. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टॉम शेक्सपियर ने कहा, ‘‘हमने पाया कि समूह में गाने से मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से उबरने में मदद मिलती है.’’

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button