
Dhanbad: सोमवार सुबह धनबाद पुलिस ने अवैध कोयले के कारोबार पर लगाम लगाते हुए एक ट्रक को जब्त किया. जिले के धनसार थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि झरिया की ओर से अवैध कोयला लदा एक ट्रक धनबाद की ओर जा रहा है.
वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता
इधर सूचना मिलते ही धनसार पुलिस रेस हुई और थाने के समक्ष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध कोयले से लदे ट्रक और ड्राइवर को जब्त कर थाने ले आई.
वही धनसार इंस्पेक्टर योगेंद्र पासवान ने बताया कि जब्त ट्रक राधेश्याम चौबे उर्फ चौबे बाबा का है, जो झरिया के इंडस्ट्री इलाके से लोड होकर आ रहा था. गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ट्रक सहित ड्राइवर संतोष दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया.
इधर पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद ड्राइवर ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोयला तस्कर राधेश्याम का नाम लिया. जिसके बाद पुलिस ने राधेश्याम को भी गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस कोयला तस्करी का मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजने की तैयारी में है.
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने अवैध कारोबार को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिया है. लेकिन इसके बावजूद कोयला तस्कर धड़ल्ले से अपना कारोबार चला रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः JPSC UPDATE: मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के प्रकाशन पर HC ने लगायी रोक-अगली सुनवाई 25 को, छात्रों का एक गुट अभी भी कर रहा विरोध




