DhanbadJharkhand

धनबाद: नियोजन की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना

Dhanbad: पूर्व नियोजित कार्यक्रम कर तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-2 मैथन स्थित टोल प्लाजा पर भाजपा मैथन मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिंह के नेतृत्व में नियोजन की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया.

धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्थानीय लोगों को टोल प्लाजा में नियोजन दिया जाए और क्षेत्र के आसपास के लोगों को टोल पास करने पर कुछ रियायत दिया जाए. इस मुद्दे को लेकर पूर्व में भी टोल के पदाधिकारी को सूचना दी गई थी.

पर आज तक उस मांग पर अमल नहीं किया गया. जिसे लेकर मजबूरन धरना पर बैठना पड़ा. अगर अब भी हमारी मांगो पर विचार नहीं किया जायेगा तो उग्र आंदोलन होगा.

वहीं इस मुद्दे पर टोल के अधिकारी रंजय सिंह ने बताया कि इस टोल प्लाजा में क्षेत्र के लगभग 70% लोग कार्यरत हैं जो कि स्थानीय लोग हैं. अगर लोगों की आवश्यकता होगी तो पुनः क्षेत्र के लोगों को ही लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :जेयूवीएनएल एमडी के वेतन पर हाइकोर्ट ने लगायी रोक

Related Articles

Back to top button