
Ranchi : ग्रामीण विकास विकास ने मनरेगा के तहत लंबित दायित्व के भुगतान के लिए 75 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. इस राशि से अर्द्ध कुशल,कुशल मजूदरों का लंबित मजदूरी का भुगतान किया जायेगा. वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सामग्री मद में लंबित दायित्व यथा पौधा तथा फेसिंग आदि का भुगतान किया जायेगा.
इसके अलावा सभी प्रकार के पूर्ण सिंचाई कूप की योजना जिसमें सामग्री मद में राशि की भुगतान के लिए बकाया राशि दी जायेगी. ग्रामीण विकास विभाग ने कहा है कि भौतिक रूप से पूर्ण योजनाओं के लिए सामग्री मद में भुगतान के लिए लंबित राशि उपलब्ध करायी जा रही है,सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि भुगतान के बाद मनरेगासॉफ्ट में योजना बंद कर दी जाये.
इसे भी पढ़ें :झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था होगी सृदृढ़, नयी योजना पर काम शुरू
जिला राशि लाख में
गढ़वा 1000
जामताड़ा 900
देवघर 600
गिरिडीह 460
पलामू 420
गोड्डा 410
हजारीबाग 360
रांची 350
गुमला 330
सिमडेगा 285
साहेबगंज 270
चतरा 250
बोकारो 240
दुमका 220
लातेहार 210
प.सिंहभूम 200
रामगढ़ 170
पाकुड़ 160
पूर्वी सिंहभूम 150
सरायकेला 130
खूंटी 110
लोहरदगा 95
धनबाद 80
कुल 7500
इसे भी पढ़ें :सावधान! जनवरी के अंतिम सप्ताह में पीक पर रहेगा कोरोना, बुखार और नाक से पानी आये, तो हो जायें आइसोलेट




