Khas-KhabarNational

सुशांत केसः सिद्धार्थ पिठानी से फिर CBI की पूछताछ, CA को भी बुलाया

Mumbai: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआइ की जांच जारी है. एकबार फिर सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआइ पूछताछ करेगी. पिठानी की डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया गया है. इसके साथ ही सुशांत के सीए संदीप श्रीधर और रिया चक्रवर्ती के सीए रितेश को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इससे पहले ईडी इनसे पूछताछ कर चुकी है.

इसे भी पढ़ेंः नेतृत्व को लेकर कांग्रेस में उठे सियासी बवंडर के बीच CWC की बैठक आज

रिया से हो सकती है पूछताछ

माना जा रहा है कि सोमवार को सीबीआइ एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है. इससे पहले दो बार प्रवर्तन निदेशालय ने रिया से सवाल-जवाब किये हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया गया है. उनपर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. माना जा रहा है कि सीबीआइ सुशांत और रिया के रिश्ते को लेकर पूछताछ कर सकती है. साथ ही उनके फ्लैट छोड़ने पर भी सवाल हो सकते हैं.

 

सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश और नीरज से लगातार पूछताछ

इससे पहले रविवार को सीबीआइ अधिकारियों ने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और रसोईया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत से डीआरडीओ अतिथि गृह में अभिनेता की मौत के सिलसिले में पूछताछ की. CBI ने सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, दीपेश से सुशांत-रिया के रिश्ते के बारे में जानने की कोशिश की. पूछा कि सुशांत की जिंदगी और पैसों में रिया का कितना दखल था. बता दें कि 14 जून को जब राजपूतअपने कमरे में फंदे से झूलते पाए गए थे तब वे घर में मौजूद थे. इन तीनों से सीबीआइ अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना पॉजिटिव अपराधी के शराब पीने का मामलाः धनबाद डीसी ने ASI समेत 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड 

बाद में करीब पौने तीन बजे वह इन लोगों को अपने साथ लेकर उपनगरीय बांद्रा के मों ब्लां अपार्टमेंट स्थित दिवंगत अभिनेता के घर गए. सीबीआइ जांच दल के साथ फोरेंसिक अधिकारियों ने भी राजपूत के घर का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि अभिनेता के घर पर मुंबई पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे. अधिकारी ने बताया कि सुशांत के फ्लैट पर करीब तीन घंटे रहने के बाद सीबीआइ की टीम पिठानी, नीरज और सावंत के साथ वापस चली गई. इसके बाद तीनों को शाम को दोबारा डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पूछताछ के लिए ले जाया गया.

शनिवार को भी सीबीआइ का दल पिठानी, नीरज और सावंत के साथ राजपूत के मृत मिलने से पहले के घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिये अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंचा था. सीबीआइ के एक अन्य दल ने शनिवार को सरकारी कूपर अस्पताल का भी दौरा किया था जहां राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था. सीबीआइ का एक अन्य दल बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा था ताकि पूर्व में राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर सकें.
इसे भी पढ़ेंः सौरव गांगुली ने ममता सरकार से मिली जमीन लौटायी, भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट

6 Comments

  1. Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button