
Ranchi: कोविड का कहर थोड़ा कम हो गया है. लेकिन हर दिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. इसके बावजूद रिम्स में कोरोना का एक भी मरीज एडमिट नहीं है. अब रिम्स का न्यू ट्रामा सेंटर पोस्ट कोविड मरीजों के इलाज का सेंटर बना हुआ है. न्यू ट्रामा सेंटर के सेकेंड फ्लोर पर 2 और थर्ड फ्लोर पर 21 पोस्ट कोविड के मरीजों का इलाज चल रहा है. जिससे समझा जा सकता है कि कैसे पोस्ट कोविड ने ने लोगों को परेशान कर रखा है. जबकि म्यूकर माइकोसिस के 1 मरीज का इलाज डेंगू डेंगू वार्ड में किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – बॉलीवुड की वॉर फिल्मों के बेताज बादशाह जेपी दत्ता ने 13 साल छोटी बिंदिया गोस्वामी के साथ भागकर की थी शादी




