Uncategorized

वेनेजुएला की एलिज हेनरिक बनीं मिस अर्थ-2013

मनीला: मिस वेनेजुएला एलिज हेनरिक को शनिवार को मिस अर्थ-2013 चुन लिया गया। मिस अर्थ-2012 तेरेज फाज्कसोवा ने हेनरिक को मिस अर्थ-2013 का ताज पहनाया। इस वर्ष हेनरिक को पहनाया गया मिस अर्थ का ताज पर्यावरणविद एवं विश्व विख्यात आभूषण निर्माण कलाकार रामोना हार ने बहुमूल्य धातुओं को पुनर्नविनीकृत कर एवं अन्य धातुओं को मिश्रित कर डिजाइन किया था।

मिस अर्थ-2013 सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस आस्ट्रिया उप विजेता रहीं, हालांकि वह इस वर्ष की मिस एयर सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने में कामयाब रहीं।

इस वर्ष का मिस वाटर ताज मिस थाईलैंड ने जीता, जबकि मिस फायर का ताज मिस कोरिया को गया।

मिस वेनेजुएला हेनरिक ने भारत की शोभिता धुलिपाला सहित 88 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस अर्थ-2013 का ताज हासिल किया।

मिस इंडिया धुलिपाला अलाबैंग में स्थित वर्सेसेस पैलेस में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता की अंतिम-16 सुंदरियों में पहुंचने में असफल रहीं।

वेनेजुएला की किसी सुंदरी को दूसरी बार मिस अर्थ का ताज मिला है। इससे पहले वेनेजुएला की एलेक्जेंडर ब्राउन ने 2005 में यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button