Crime NewsJharkhandRanchi

LockDown में बढ़ा आत्महत्या का ग्राफ, 72 घंटे में 7 लोगों ने दी जान

Ranchi: कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है. इसी दौरान झारखंड में आत्महत्या का भी ग्राफ बढ़ गया है.

पिछले 72 घंटे के दौरान राज्य के अलग-अलग जिले में सात लोगों ने आत्महत्या की है. आत्महत्या की घटनाओं के पीछे अवसाद, पारिवारिक कलह, नशे की लत, प्रेम प्रसंग जैसे कारण बताये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdates: राज्य में वायरस से दूसरी मौत, रांची के 56 साल के शख्स ने गंवाई जान

युवाओं में बढ़ी है आत्महत्या की प्रवृत्ति

आजकल हो रहे आत्महत्या पर गौर करें तो युवा वर्ग के लड़के और लड़कियों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ी है. सुसाइड के ग्राफ में युवाओं की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है.

इस तरह की घटनाओं के पीछे की ज्यादातर वजह पारिवारिक कलह अथवा मानसिक तनाव ही मानी जा रही है. साथ ही कई बार प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आता है.

27.6 फीसदी आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, 27.6 फीसदी आत्महत्या के पीछे का कारण पारिवारिक समस्या है. देश में कुल आत्महत्या में करीब 27.6 फीसदी का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है कलह है. वहीं करीब 26 फीसदी लोग अन्य कारणों से अपनी जान दे देते हैं.

इसे भी पढ़ें- #CoronaUpdates: शनिवार को लिये गये 91 सैंपल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव

पिछले 72 घंटे में 7 लोगों ने की आत्महत्या

11 अप्रैल: रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र के नयानगर सीसीएल कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली.

11 अप्रैल: कोडरमा थाना क्षेत्र के बिजली कॉलोनी में रहने वाली चाइल्ड लाइन की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सोनी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

11 अप्रैल: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र जानीगोडा निवासी जिलिंग भेंगरा ने घर की बाथरूम में लगी लोहे की कड़ी के सहारे फांसी लगाकर  खुदकशी कर ली.

11 अप्रैल: जमशेदपुर में नाबालिग लड़की ने फंखे से लटक कर खुकदशी कर ली थी. यह घटना घाटशिला थाना इलाके के खरस्वती गांव में हुई.

10 अप्रैल: लोहरदगा जिले के कुडू बाजार टांड के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

10 अप्रैल: लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले युवक ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

9 अप्रैल: चाईबासा पुलिस लाइन में पदस्थापित जवान गुमला निवासी लक्ष्मण उरांव ने बिजली पोल से कूद कर अपनी जान दे दी.

इसे भी पढ़ें- साहिबगंज: संदिग्ध परिस्थिति में शख्स की मौत, #Corona जांच कराने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button