Lead NewsNationalNEWS

स्टडी रिपोर्टः 60 फीसदी बच्चे नहीं कर पा रहे हैं इंटरनेट का प्रयोग

New Delhi: कोरोना पसरने के बाद से स्कूलों से लेकर उच्च तकनीकी संस्थानों में शिक्षा का वैकल्पिक माध्यम ऑनलाइन शिक्षा उभरा है. तमाम सरकारें इस सुव्यवस्थित करने के दावे करती रही है. इस बीच अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्टडी ने इस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. स्टडी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में 60 फीसदी बच्चे इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं. जाहिर है ये बच्चे ऑनलाइन शिक्षा का लाभ उठाने से वंचित हैं.

इसे भी पढ़ेंःअब दो नहीं पांच साल के लिए नियुक्त होंगे सीबीआई व ईडी चीफ, अध्यादेश जारी

स्टडी में यह भी सामने आया है कि ग्रामीण ही नहीं शहरी स्कूली बच्चे के आधे से अधिक अभिभावक इंटरनेट सिग्नल व स्पीड को लेकर शिकायत कर रहे हैं. इतना ही नहीं इनके लिए नेट डेटा पर भी भारी भरकम खर्च मुसीबत बन गई है. स्टडी में यह बताया गया है कि सिर्फ 20 फीसदी बच्चे ही ऐसे हैं, जो इस महामारी के दौर में पूरी तरह से ऑनलाइन क्लास कर पा रहे हैं. स्टडी में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि इंटरनेट की समस्या के कारण 38 फीसदी बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया.

Related Articles

Back to top button