JharkhandLead NewsRanchiSimdega

झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के बॉडीगार्ड की सड़क हादसे में मौत

Simdega:  झारखंड पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मृतक जवान का नाम प्रभात तिर्की है जो मांडर विधायक सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के बॉडीगार्ड के रूप में कार्यरत थे. छुट्टी पर अपने घर सिमडेगा आए थे. नव वर्ष का जश्न मना देर रात अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के मैनाबेडा में इनकी बाइक सामने से आती दुसरी बाइक से जा टकराई. जिससे बाइक अनियंत्रित को पलट गया. आनन फानन में इन्हें सदर अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया. सिमडेगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ेंःरजौली घाटी: 80 फीसदी जमीन फॉरेस्ट विभाग की, फोरलेनिंग लटका

Related Articles

Back to top button