
Lohardaga: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के स्थित कोराम्बे मंडा टोली गांव में एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. छात्रा का नाम भागवती कुमारी बताया जा रहा है. घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है.
पुलिस को घटना की जानकारी मंगलवार को दी गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ेंःMP, केरल व बंगाल में #Corona से एक-एक मौत, राजस्थान में चार नये केस
ग्रेजुएशन की छात्रा थी भागवती कुमारी
मिली जानकारी के अनुसार भागवती कुमारी ग्रेजुएशन की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि परिवार वाले ने सोमवार की रात भोजन के लिए जब भागवती कुमारी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई. घर में नहीं मिलने पर बगल स्थित आटा चक्की मिल में जाकर देखा गया. जहां पर वह दुपट्टा के सहारे छत से लटकी नजर आई.
छात्रा के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद छात्रा के परिजनों के द्वारा मंगलवार को पुलिस की घटना की जानकारी दी गई. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. छात्रा ने किन कारणों से आत्महत्या की है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले की तफ्तीश जारी है.
इसे भी पढ़ेंः#Delhi में दो दिनों में सामने आये 50 नये केस, कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 97




