
Patna : बिहार लोक सेवा आयोग के 67वें एग्जाम के क्वेश्चन पेपर लीक मामले में अब एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पेपर लीक में शामिल संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी गिरफ्तारी पटना के मछुआ टोली इलाके से हुई है.
8 मई को जब पेपर लीक का मामला सामने आया, तब से यह फरार चल रहा था. 28 मई को इस मामले में ईओयू की टीम ने अररिया जिले में छापेमारी कर भरगामा अंचल के राजस्व पदाधिकारी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया था. राहुल का कनेक्शन भी संजय कुमार के साथ था. ईओयू की तरफ से संजय को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि कर दी गयी है. इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड गठन के बाद पहली बार प्लस-टू स्कूलों को मिलेगा प्राचार्य, प्रक्रिया शुरू




