Uncategorized

रांची : सुजाता सिनेमा हॉल में आग, बड़ी घटना टली

रांची: आज सुबह शहर के मेन रोड यानी महात्मा गांधी मार्ग स्थित सुजाता सिनेमा हाॅल में आग लग गयी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस आगजनी में हॉल के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जिस समय आग लगी उस वख्त शो नहीं चल रहा था सो वहां भीड़भाड़ कम थी। आग लगने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इधर, फायर ​​​​​​​ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिलते ही दमकम कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया। हाॅल प्रबंधन आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button