
Daltonganj : नक्सल प्रभावित पलामू जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की तीन अगस्त के बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद और 39 डालटनगंज रांची के अलावा रेलवे में विशेष चैकसी बरतने का निर्देश दिया गया है. किसी घटना की सूचना मिलने पर पुख्ता सूचना और खुफिया तंत्र की सहायता के बाद ही पुलिस को मौके पर रवाना होने का निर्देश दिया गया है.
बंद को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्र बिहार में अभियान शुरू किया गया है. जो इलाके संवेदनशील हैं, उसमें पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी गयी है. बता दें कि माओवादियों का शहीदी सप्ताह गुरुवार को समाप्त हो गया.
से भी पढ़ें- केंद्र ने इस बार भी डीके पांडेय को डीजी रैंक में नहीं किया इंपैनल, DG Equlvalent level में…
बंद को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है
शुक्रवार को माओवादियों ने झारखंड, बिहार बंद की घोषणा की है. बंद को देखते हुए पलामू पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है. बंद को देखते हुए एनएच 75, एनएच 98, रेलवे के सीआईसी सेक्शन के डालटनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर जपला तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि बंद को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.
संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. किसी भी पुलिस अधिकारी को लूज मूवमेंट नहीं करने का आदेश जारी किया है. विभिन्न रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है साथ ही एनएच पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है.
इसे भी पढ़ेंः क्या भारतीय राजनीति को आपराधिक तत्वों से मुक्त करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे
बिहार से सटे सीमावर्ती इलाके में शुरू किया गया है अभियान
माओवादी बंद को देखते हुए बिहार से सटे सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया है. अभियान में बिहार के सुरक्षाबल और पुलिस शामिल है. पलामू के संवेदनशील और बिहार से सटे इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. इलाके में सरकारी भवनों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने वरीय अधिकारी कई थाना और पिकेट में कैंप कर रहे है.




