Corona_UpdatesJharkhand

टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाए राज्य सरकार : डिप्टी मेयर

Ranchi: रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य सरकार टीकाकरण केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी करे. पूरे राज्य में लगभग 490 केंद्र 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए बनाए गए हैं जो झारखण्ड की आबादी के अनुसार अपर्याप्त हैं.

इसे भी पढें :Palamu : 20 दिनों से लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

झारखण्ड में लगभग 2 करोड़ युवाओं की आबादी है. अगर उस हिसाब से आकलन करेंगे तो टीकाकरण का कार्य लगभग एक साल में भी पूरा नहीं हो पाएगा. तबतक संक्रमण राज्य के कोने कोने में फ़ैल जाएगा, जिसपर अंकुश और संक्रमण पर रोक लगाना मुश्किल हो जाएगा.

इसलिए टीकाकरण में तेजी लाने के लिए पर्याप्त संख्या में टीकाकरण केंद्र खोले. जल्द से जल्द टीकाकरण कर झारखण्ड को कोविड 19 से मुक्त किया जाये. टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ने से अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकेंगे.

इसे भी पढें :ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य ढांचे पर जोर- पीएम मोदी ने कहा- घर-घर जांच और निगरानी की जाये

Related Articles

Back to top button