Sahibganj

राजमहल में 3.49 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम, विधायक ने किया शिलान्यास

Sahibganj: राजमहल में खेल प्रेमियों का सपना अब साकार होने जा रहा है. 3.49 करोड़ की लागत से बनने वाले आउटडोर स्टेडियम का शिलान्यास आज राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने किया. उन्होंने बताया की लगातार प्रयासों के बाद राजमहल क्षेत्रवासियों का सपना पूरा हो रहा है हालांकि इस स्टेडियम की स्वीकृति पूर्ववर्ती रघुवर सरकार में उनके द्वारा विधानसभा में लगातार उठाने के बाद मिली थी. तत्कालीन खेल मंत्री ने भी राजमहल में आकर इसकी घोषणा की थी. उस समय इसकी लागत तीन करोड़ सताइस लाख बताई गई. कालांतर में भूमि की उपलब्धता में आ रही अड़चन के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया. पुनः झारखंड विधानसभा के माध्यम से लाए गये प्रश्न के माध्यम से इस मामले को उठाया गया. निर्माण कार्य शुरू होने में हो रही देरी पर विधानसभा की पर्यटन व खेलकूद समिति जिसके सदस्य के रूप में उन्होंने लगातार इसकी समीक्षा की.
इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे की मांग ठुकराई, देवघर में प्रशासन की ओर से तय मार्ग से ही निकलेगी शिव बारात

तत्कालीन राज्य सरकार के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल ने विधानसभा समिति के समक्ष शीघ्रतर निर्माण कार्य शुरू करने को सुनिश्चित किया. इसके बाद भवन निर्माण निगम के माध्यम से चार करोड़ 26 लाख की लागत से इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिली. निविदा के क्रम में एजेंसी ने लागत व्यय स्वीकृति से नीचे जाकर तीन करोड़ 49 लाख 61 हज़ार 931 में कार्य आवंटित हुआ. राजमहलवासियों से जो वादा किया, उसे पूरा किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के हर सपने को पूरा करने के लिए प्रयास जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button