Education & Career

#ExamTips: SSC सीजीएल नोटिफिकेशन जारी, स्मार्ट तरीके से की गयी तैयारी दिलायेगी सफलता

चंदन कुमार
निदेशक, चंदन क्लासेस
(9334650469)
Ranchi: केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग ने ज्वाइंट ग्रेजुएट लेवल परीक्षा- 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवारों को एसएससी की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2019 है. केंद्रीय विभागों के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन स्तरीय परीक्षा के आधार पर किया जायेगा.

यह तीन स्तरीय परीक्षा टायर वन, टायर टू व टायर थ्री कहलाती है. ऑनलाइन आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये देने होंगे.

इसे भी पढ़ें- #Kolhan में मची है भागम-भाग, कुणाल ही नहीं, कई नेता बदल रहे पार्टी, मझधार में बन्ना गुप्ता

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की तारीख : 22-10-2019
आवेदन की अंतिम तारीख : 25-11-2019
ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख :27-11-2019
ऑनलाइन चालान जेनरेट करने की आखिरी तारीख : 27-11-2019
चालान द्वारा पेमेंट जमा करने की तारीख : 29-11-2019
कंप्यूटर बेस्ड टायर वन परीक्षा : 02-03-2020 से 11-03-2020
कंप्यूटर बेस्ड टायर टू व टायर थ्री परीक्षा : 22-06-2020 से 25-06-2020

2 मार्च से शुरू होने वाली टायर वन की परीक्षा एक घंटे की होगी. इसमें रिजनिंग, जेनरल अवेयरनेस, गणित और इंगलिश से सवाल पूछे जायेंगे. परीक्षा 200 अंक की होगी.

परीक्षा में रिजनिंग से 25, जेनरल अवेयरनेस से 25, गणित से 25 व अंग्रेजी से 25 सवाल पूछे जायेंगे. टायर वन की परीक्षा के बाद ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों वाला टायर टू की परीक्षा होगी. इसके बाद टायर तीन परीक्षा होगी, जिसमें डिस्क्रिप्टीव सवाल पूछे जायेंगे.

इसे भी पढ़ें- #Adani पावर प्लांट के लिए संविधान को ताक पर रख गोड्डा में किया गया है भूमि अधिग्रहण: चिंतामणि साह

स्मार्ट तरीके से की गयी तैयारी दिलायेगी सफलता

सीजीएल की तैयारी के संबंध में चंदन क्लासेस के निदेशक चंदन कुमार बताते हैं कि सफलता केवल पढ़ने से नहीं मिलेगी. हर उम्मीदवार को स्मार्ट तरीके से तैयारी करनी होगी.

उम्मीदवारों को नियमित रूप से ऑनलाइन मॉक टेस्ट देना होगा. टेस्ट केवल न दें बल्कि गंभीरता से तैयारी करें. एसएससी सीजीएल परीक्षा में सेक्शन का कोई कटऑफ नहीं होता, तो इसको फायदे के रूप में इस्तेमाल करें और जिस सेक्शन में आपकी ज्यादा पकड़ हो वहां ज्यादा प्रयास करें.

बीते साल के ट्रेंड के अनुसार हर सेक्शन से सवालों को एकत्रित करें. ऑनलाइन टेस्ट का सही विश्लेषण करके अपनी गलतियां पता करें. ऐसा इसलिए करें ताकि भविष्य में ये गलतियां दोबारा न हों. आत्मविश्वास बनाये रखें.

Related Articles

Back to top button