
Ranchi: ग्रामीण विकास सचिव प्रशांत कुमार ने 31 अगस्त 2023 तक हर हाल में अमृत सरोवर योजना से स्वीकृत तालाब निर्माण के लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश सभी उप विकास आयुक्तों को दिया है. राज्य के विभिन्न जिलों में जलछाजन के जरिये 70 अमृत सरोवर निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. इसके लिए भारत सरकार की ओर से राशि भी स्वीकृत की गयी है. सचिव ने यह भी कहा है कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशा के अनुसार परियोजना लागत की कुल राशि का 20 प्रतिशत पौधारोपण को सुनिश्चित करने को कहा है. सभी पीएआईए के कर्मियों का मानदेय भुगतान भी करने को कहा है.
इसे भी पढ़ें: रांची: कारोबारी प्रेम प्रकाश की जमानत अर्जी खारिज
एक एकड़ भूमि पर तालाब का निर्माण
केंद्र सरकार ने देशभर में अमृत सरोवर योजना प्रारंभ किया है. इस योजना के तहत न्यूनतम एक एकड़ के भूखंड पर तालाबों का नवनिर्माण,जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाना है. इस योजना का मुख्य उदेश्य जलसंरक्षण के साथ-साथ उसके रख-रखाव एवं जीवीकोपार्जन के लिए ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करना है. मनरेगा योजना के साथ समन्वय करके इसक पर काम किया जाना है.




