JharkhandRanchi

स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Ranchi : स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव ने रांची स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. विशेष सचिव चंदेश्वर उरांव को सूचना मिल रही थी कि सदर अस्पताल में एक्सपायरी दवा मरीजों को दी जा रही है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल से संबंधित शिकायतें मिल रहीं थीं. इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर निरीक्षण किया गया. हालांकि, यह नहीं बताया कि निरीक्षण के क्रम में क्या पाया.

एक्सपायरी दवा मामले में उन्होंने बताया कि यह जांच का विषय है और जल्द ही जांच कर सच्चाई को सामने लाया जाएगा. विशेष सचिव ने बन रहे नए भवन का भी निरीक्षण किया. उरांव ने कहा कि जल्द से जल्द भवन के सभी कामों को संपन्न कर राज्य वासियों के लिये तैयार किया जाएगा. मालूम हो कि इस भवन में 300 बेड का अस्पताल शुरू होना है.

Related Articles

Back to top button