National

 सपा सांसद आजम खान ने लोकसभा में  रमा देवी  से माफी मांगी, महिला सांसद ने आदत सुधारने को कहा

NewDelhi : लोकसभा में सोमवार को सपा सांसद आजम खान ने भाजपा की महिला सांसद रमा देवी पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मांफी मांग ली.  आजम  को एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार माफी मांगनी पड़ी. हालांकि, बिहार के शिवहर से सांसद रमा देवी इससे संतुष्ट नहीं हुईं. उन्होंने  कहा कि आजम खान ने पहली बार ऐसा नहीं कहा.   सदन में आजम खान ने जो बोला उससे पूरे देश को तकलीफ पहुंची है.  यह बाहर भी ऐसा ही बोलते रहे हैं क्योंकि इनकी आदत जो बिगड़ी हुई है रमा देवी कहा कि आजम को अपनी आदत सुधारनी होगी.  इनकी आदत जरूरत से ज्यादा बिगड़ी हुई है.  आजम को अपनी आदत सुधरनी चाहिए.  कहा कि मैं संघर्ष करके लोगों की आवाज बनी हूं. आजम के मन में जो आये, वह नहीं बोल सकते .

इसे भी पढ़ेंः कर्नाटकः येदियुरप्पा ने साबित किया बहुमत, रमेश कुमार ने स्पीकर के पद से दिया इस्तीफा

मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं क्षमा चाहता हूं

इससे पूर्व कहा, आजम खान ने  ने कहा, अध्यक्षजी, जो बात आपके समक्ष मेरे संबंध में आयी है, मेरी कोई ऐसी भावना चेयर के प्रति न थी, न हो सकती है,  मैं दो बार संसदीय कार्य मंत्री रहा हूं, चार बार मंत्री रहा हूं, नौ बार विधायक रहा हूं, राज्यसभा सदस्य रहा हूं.  मेरे भाषण, मेरे आचरण को पूरा सदन जानता है.  इसके बावजूद भी अगर चेयर को मेरे प्रति ऐसा लगता है कि मुझसे भावना में कोई गलती हुई है तो मैं क्षमा चाहता हूं.   जान लें कि सांसद रमा देवी ने आजम खान का बचाव करने को लेकर एसपी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी  निशाना साधा.      आजम ने  जब पहली बार साफ शब्दों में माफी नहीं मांगी तो हंगामा शुरू हो गया. तब आजम खान की  बगल में बैठे अखिलेश आजम खान के बचाव में उतर पड़े.  इस पर रमा देवी ने कहा कि आजम खान अपनी बात रख सकते हैं, आप उनकी पैरवी नहीं करें.

आजम के बयान से सब लोग आहत हुए हैं

आजम खान के माफी वाले बयान पर अध्यक्ष ओम बिरला ने  जब रमा देवी का नाम पुकारा तो अखिलेश यादव खड़े हो गये और कहा, ‘मैं ठीक बगल में बैठा हूं, उन्होंने जो कहा, वह मैंने भी सुना.  इस पर संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आजम के बयान से सब लोग आहत हुए हैं, इसलिए उन्हें सीधे शब्दों में माफी मांगकर इस मामले को यहीं रफा-दफा कर देना चाहिए.  इस पर अखिलेश ने कहा कि आजम माफी मांग चुके हैं. जवाब में  संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने माफी नहीं मांगी.

उन्होंने अखिलेश से पूछा, क्या आप उनका बचाव करना चाहते हैं?’ बाद में अध्यक्ष के कहने पर आजम ने दोबारा माफी मांगी और कहा, मान्यवर, मैंने पहले भी कहा था, वह मेरी बहन समान हैं. बात को एक बार कहें या एक हजार बार कहें, बात वही रहेगी. मैंने कहा, किसी सदस्य के प्रति मेरी भावना गलत हो, यह मेरे लिए संभव नहीं है.  मैंने कहा था कि फिर भी कोई अहसास है तो मैं क्षमा चाहता हूं.

आजम खान  ने गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही का संचालन कर रहीं रमा देवी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी.  इस पर पूरा सदन और खासकर सत्ता पक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से एसपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ ही खुद रमा देवी ने भी लोकसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की थी.

इसे भी पढ़ेंः RPF अधिकारी के पत्र से कश्मीर में हड़कंपः राशन-पानी जमा करने,परिवार को साथ नहीं रखने की कही बात

Related Articles

Back to top button