NEWS

#Burnpur : बच्चा चोर समझ भीड़ ने वृद्धा की कर दी पिटायी, पुलिस ने कराया मुक्त

Burnpur:  हीरापुर थाना अंतर्गत रांगापाडा राधाकृष्ण मंदिर के सामने से शनिवार सुबह 10 बजे स्थानीय लोगों ने 50 वर्षीय अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझकर पीट दिया. पुलिस ने उस महिला को भीड के चंगुल से मुक्त कराया और थाने ले आयी. लोग भी हीरापुर थाना पहुंच गये. रांगापाडा के निवासियो द्वारा थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया. उनको शक था कि पुलिस महिला को छोड़ देगी. लोगों ने कार्रवाई के की मांग की. पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठी चार्ज किया. तब लोग भागे.

इसे भी पढ़ेंः BHEL, SAIL, HAL में Leave Encashment पर रोक की खबर, #BSNL काट रही है वेतन, आर्थिक मंदी का असर !

भटक कर आ गयी थी महिला

मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर आनंदमयी चटर्जी, थाना प्रभारी सौमेन्द्रनाथ सिंघा ठाकुर, एसआई गौतम सरकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. हीरापुर थाना प्रभारी श्री सिंघा ठाकुर ने बताया कि सुबह में कोई अजनबी महिला गलती से रांगापाडा इलाके में बस से उतर गयी. इलाके में भटक जाने के कारण वह इधर-उधर पूछताछ कर रही थी. महिला यूपी के देवरिया की रहने वाली है. लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ कर पीट दिया.

इसे भी पढ़ेंः मनमोहन सिंह ने कहा, मोदी सरकार का एकपक्षीय रवैया federal politics के लिए ठीक नहीं

अफवाह के कारण हो रहे हादसे

स्थानीय महिला सोमा सिंह, रीता चौधरी,  मामोनी देवारा, सरस्वती केवडा, दिप्तीरानी मुर्मू ने बताया कि आजकल बच्चा चोरी की घटना में वृध्दि के कारण लोग डरे डरे से रहते है. यह महिला सुबह से भटक रही थी. लोगों ने उसे संदिग्ध समझ लिया. और पीटने लगे. तभी किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस उसे बचाकर थाने ले आयी.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: निगम के नये क्षेत्र को होल्डिंग टैक्स फ्री करने और खासमहाल लीज लैंड को फ्री होल्ड करने के लिए कांग्रेस करेगी पदयात्रा

Related Articles

Back to top button