
Binny Vinay
465,00,00,000 हो गये ना ज़ीरो गिनते गिनते परेशान ! जी हाँ पूरे 465 करोड़ ! ये पब्लिक मनी उस राज्य में फूंक दी गयी जहां अभी भी 45% घरों में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है, 60% महिलाएं अनेमिक हैं, 35% बच्चे कुपोषित हैं! अन्य आंकड़े बताने में भी शर्मिंदगी होती है !
ख़ैर क्या बोला जाय , पूरे तामझाम के साथ बड़े साहेब ने आकर “गांट“ खोला था, ख़ूब फ़ोटो सेशन भी हुए थे !
एक ख़ास कन्स्ट्रक्शन कम्पनी पर “कृपा“ बनाई गयी ! बदले में , बड़ी डील भी हुई होगी !
(उद्घाटन का फ़ोटो अटैच्ड)
मेरा व्यक्तिगत मानना है कि,
विधानसभा में बैठकर झारखंड को लूटने की
चुनावी तैयारी कर रहे “माननीयों “ को अपने
दोगलेपन से बचना चाहिए!
क्यूंकि पब्लिक मूक दर्शक रह सकती है पर
लगता है हवा भी ख़िलाफ़ है !
ग़ौर फ़रमाइए, गाने पर !
ना गिलाफ़, ना लिहाफ़
ठंडी हवा भी खिलाफ, ससुरी
इत्ती सर्दी है किसी का लिहाफ लई ले
जा पड़ोसी के चूल्हे से आग लई ले !
बीड़ी जलाई ले, जिगर से पिया
जिगर मा बड़ी आग है ,
धुंआ ना निकारी ओ लब से पिया
जे दुनिया बड़ी धांक है !
(साभार : Binny Vinay के फेसबुक वॉल से)
(डिसक्लेमरः इस लेख में व्यक्त किये गये विचार लेखक के निजी विचार हैं. लेख में दी गयी किसी भी तरह की सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता और सच्चाई के प्रति newswing.com उत्तरदायी नहीं है. लेख में उल्लेखित कोई भी सूचना, तथ्य और व्यक्त किये गये विचार newswing.com के नहीं हैं. और newswing.com उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है)




