
- वनकर्मियों को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए तस्कर
- लखावर जंगल में अवैध रूप से काटकर जमा की गयी थीं कीमती लकड़ियां
Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में लखावर जंगल में अवैध रूप से पेड़ काटकर जमा की गयी कीमती लकड़ियां जब्त करने गये वनकर्मियों पर तस्करों के दल ने हमला कर दिया. घटना शनिवार की रात की है. आरोपियों में एक की पहचान रिजवान अंसारी के रूप में हुई है.
हालांकि, बाद में वनकर्मियों को भारी पड़ता देख तस्कर भाग गये. वनकर्मियों ने काटकर रखी गयी लकड़ियां जब्त कर ली हैं. इस बाबत मामला दर्ज किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग में युवक ने हनुमानजी की 350 साल पुरानी मूर्ति तोड़ी, आरोपी भाजपा नेता का बताया जा रहा रिश्तेदार




