Uncategorized

यूपी : ट्रेन-स्कूली वैन में टक्कर, 13 बच्चों की मौत, 8 की हालत गंभीर

Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां दुदही रेलवे क्रासिंग पर एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई. मानवरहित फाटक पर हुए इस हादसे में 13 बच्‍चों की मौत की सूचना है. जबकि, 8 बच्‍चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. स्‍कूल वैन में 22 बच्‍चे सवार थे. फिलहाल मौके पर स्‍थानीय लोग और पुलिस बल पहुंच चुका है. मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है.

इसे भी पढ़ें:राज्य सेवा के कर्मी और अधिकारी के प्रमोशन का रास्ता साफ, सरकार की नीति तैयार, कभी भी हो सकती है घोषणा

मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा

क.च,

मिली जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के डिवाइन मिशन स्‍कूल की वैन गुरुवार सुबह 22 बच्‍चों को लेकर स्‍कूल जा रही थी. इसी बीचतभी विशुनपुरा थाने के पास  मानव रहित दुदही रेलवे क्रासिंग पर थावे-बढ़नी पैसेंजर ट्रेन से वैन की टक्‍कर हो गई. जिसमें 13 बच्‍चों की मौत की सूचना है. वहीं, 8 बच्‍चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि  इस रूट पर ट्रेनों का ज्‍यादा संचालन नहीं होता है. गिनी चुनी ट्रेनें ही यहां से चलती हैं.

सीएम योगी ने जताया दुख

इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख व्‍यक्‍त किया है. उन्‍होंने प्रशासन को राहत व बचाव कार्य में जुटने का निर्देश दिया है. सीएम ने मृतकों और घायल बच्‍चों के परिजनों 2-2 लाख रुपए की आर्थ‍िक मदद की घोषणा की है. साथ ही गोरखपुर के कमिश्‍नर को इस हादसे के जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले में दुदही रेलवे स्टेशन के निकट मानव रहित क्रासिंग पर हुए हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि पहली नजर में गलती वैन चालक की लगती है क्योंकि वह ईयर फोन लगाकर वाहन चला रहा था. उसकी आयु को लेकर भी कुछ बातें सामने आ रही हैं. गोरखपुर कमिश्नर (आयुक्त) को जांच के आदेश दिये गये हैं.

रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ट्रेन-स्कूल वैन दुर्घटना की जांच के आदेश गुरुवार को दिए और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की. गोयल ने एक बयान में कहा कि वह कुशीनगर में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूली बच्चों की मौत से बहुत दुखी हैं. रेल मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘ मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ रेल मंत्रालय मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों में प्रत्येक को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि मुहैया कराएगा. उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साथ ही कहा कि, ‘ हम भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सभी संभावित कदम उठाने को प्रतिबद्ध हैं.’

इसे भी पढ़ें:गुजरात बिजली निगम जबरन छीन रही किसानों की जमीन, 5000 से ज्यादा किसानों ने मांगी इच्छा मृत्यू

इधर, हादसे की सूचना के बाद बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए हैं. घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है. बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे पर डीजीपी ओपी सिंह  ने दुख जताया है. साथ ही जानकारी देते हुए कहा कि मौके पर स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन बचाव कार्य में जुटी हुई है. रेलवे अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है. एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर भेजा जा रहा है. डीजीपी ने कहा कि गलती किसकी है यह जांच का विषय है. जांच के बाद जिम्मेदारी तय होगी और भविष्य में ऐसा हादसा न हो यह भी सुनिश्चित की जाएगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button