
Koderma: फूलवसिया टोरी साइडिंग से बाढ़ एनटीपीसी के लिए कोयला लदी मालगाड़ी के एक बोगी में धुआं उठने लगा. जिस पर समय रहते कोडरमा स्टेशन पर काबू पा लिया गया.
ट्रेन के कोडरमा पहुंचने से पहले इसकी सूचना पिपराडीह स्टेशन मास्टर के द्वारा कोडरमा स्टेशन अधीक्षक एके सिंह को दी गयी थी. जबकि ड्राइवर सुजीत कुमार और गार्ड एस वर्णवाल को इसकी सूचना वॉकी टॉकी से दी गयी.
सूचना में बताया गया कि मालगाड़ी के इंजन से बोगी संख्या (22) 220220/10263 में धुआं उठ रहा है. ट्रेन से धुंआ निकलने की सूचना के बाद कोडरमा अधीक्षक एके सिंह ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी.
जिसके बाद कोयले से लदी मालगाड़ी 4.30 बजे संध्या कोडरमा स्टेशन पहुंचने के बाद करीब 5 बजे दमकल वाहन स्टेशन पहुंची. जहां दमकल की मदद के आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान करीब 30 मिनट तक विद्युत आपूर्ति भी बंद रखी गयी.
इसे भी पढ़ेंःरांची नगर निगम में पेश किया गया 2484.83 करोड़ का बजट, 25 करोड़ से होगा हॉस्पिटल का संचालन




