DhanbadJharkhand

पड़ोसी ने सरकारी जमीन जोतने से रोका तो टांगी से किया हमला, छह घायल

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के गोरगा गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर महीनों से चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया.

एक गुट ने दूसरे गुट पर पारंपरिक हथियारों से हमला कर दिया जिसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गये. घायलों में दो की हालत नाजुक है. सभी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : Budget 2019: जानिये क्या-क्या हुआ सस्ता और कौन-सा सामान हुआ महंगा

दोनों करते आ रहे खेती

जिस सरकारी जमीन को लेकर विवाद है उस पर दोनों गुट लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं. शुक्रवार को अपना दखल जताने के लिए टेकलाल महतो और उसके समर्थक खेत की जुताई कर रहे थे. तभी दूसरे के लोग विरोध करने पहुंचे.

इस पर बात बढ़ गयी और टेकलाल के समर्थकों ने विरोध जता रहे लोगो पर टांगी व अन्य पारंपरिक हथियारों से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची की 22 किमी लम्बी मुख्य सड़क में 72 गड्ढे, अधिकांश जानलेवा

खेती करते-करते जमीन पर लग गयी नजर

टेकलाल महतो और उसका पड़ोसी वर्षों से उस सरकारी जमीन पर खेती करते आ रहे थे. कुछ महीनों से टेकलाल की नजर जमीन पर टेढ़ी हो गयी. तभी से पड़ोसी से उसका विवाद शुरू हो गया.

फिलहाल यह मामला कोर्ट में लंबित है. शुक्रवार को इसकी सुनवाई होनी थी. उससे पहले ही टेकलाल ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया और जुताई शुरू कर दी.

पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत बरवाअड्डा थाने में की है. उसके बाद ही सभी को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़ें : बेरमो : स्कूल के गर्वनिंग बॉडी की मीटिंग में चले लात-घूंसे, वकील घायल, प्रबंधक चोटिल 

Related Articles

Back to top button