JharkhandSimdega

#Simdega: सनकी व्यक्ति ने पत्नी व बेटा सहित परिवार के तीन लोगों को धारदार हथियार से मार डाला

Simdega: जिले के पाकरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित केसलपुर पंचायत के खिजुरी ग्राम में एक सनकी व्यक्ति पिंगल होरो ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी.

सोमवार की दोपहर आरोपी पिंगल होरो ने अपनी पत्नी ज्योति बेक, बेटा एल्विन होरो व सरहज सुचिता बेके की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी.

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि इससे पहले सोमवार को जमशेदपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें : राज्य में NCR और NPR लागू नहीं करने का झारखंड सरकार ने केंद्र को भेजा अनुरोध प्रस्ताव

हत्या की वजह का पता नहीं

खिजुरी ग्राम में रहने वाले  सनकी व्यक्ति पिंगल होरो ने अपनी पत्नी सहित तीन लोगों की हत्या क्यों की है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

हालांकि इस मामले में बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध का मामला है. हालांकि इसकी अब तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

इसे भी पढ़ें : #Corona संक्रमण को देखते हुए रांची पुलिस ने अवकाश पर गये पुलिसकर्मियों की छुट्टी 2 सप्ताह के लिए बढ़ायी

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और सभी शवों को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : कोरोना से लड़ने के लिए विधायकों ने पेश की अपने फंड की राशि, सांसद अन्नपूर्णा और निशिकांत ने की मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button