Uncategorized

सानिया और पेंग अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में

News Wing

New York, 8September:  सानिया मिर्जा इस साल पहले ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंच गई जिसने शुआइ पेंग के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल क्वार्टर फाइनल में टिमीया बाबोस और आंद्रिया लावास्कोवा को दो सेटों के मुकाबले में हराया.

चौथी वरीयता प्राप्त सानिया और चीन की पेंग की जोड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त हंगरी की बाबोस और चेक गणराज्य की आंद्रिया को 7 . 6, 6 . 4 से हराया.

इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

सानिया का यह इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जो आस्ट्रेलियाईओपन और विम्बलडन से तीसरे और फ्रेंच ओपन से पहले दौर में बाहर हो गई थी.

अब सानिया और पेंग का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त मार्तिना हिंगिस और युंग जान चान की जोड़ी से होगा. चान ने बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकेंस के साथ मिलकर सानिया को विम्बलडन में हराया था.

सानिया ने कई जोड़ीदार बदले 

इस सत्र में सानिया ने कई जोड़ीदार बदले हैं. शुरूआत में वह बारबोरा स्ट्रायकोवा के साथ खेल रही थी लेकिन वे आस्ट्रेलियाई ओपन में तीसरे दौर में हार गए. फ्रेंच ओपन में वह यारोस्लावा श्वेदोवा के साथ खेली लेकिन दोनों पहले दौर से ही बाहर हो गए. इस सत्र में सानिया ने सिर्फ एक खिताब ब्रिसबेन डब्ल्यूटीए अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ जीता. वह सिडनी में स्ट्रायकोवा के साथ उपविजेता रही. 

वहीं पिछले साल उसने आठ खिताब जीते थे जिनमें पांच मार्तिना हिंगिस के साथ मिले थे. वह साल के आखिर में युगल रैंकिंग में शीर्ष पर रही लेकिन हिंगिस से अलग होने और बार बार जोड़ीदार बदलने के कारण अब नौवे स्थान पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button