
Khalari. सीसीएल की मगध कोल परियोजना के अंतर्गत आरा कोलियरी में सोमवार की रात करीब आठ बजे हुई गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए. घटना स्थल लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.
घायल युवकों में एक शेरेगाड़ा निवासी संदीप कुमार है तथा दूसरा रामनगर खलारी का पप्पू केसरी बताया जा रहा है. घायल दोनों युवक एक कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के स्टाफ हैं. यह ट्रांसपोर्ट कंपनी बालूमाथ निवासी राजेन्द्र प्रसाद साहू (लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष) चलाते हैं. बताया जाता है कि जिस वक्त अपराधियों ने पहुंचकर गोलीबारी की, उस वक्त राजेंद्र प्रसाद साहू भी उसी इलाके में मौजूद थे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि अपराधियों की एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई है. अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.




