Corona_UpdatesJharkhandMain SliderRanchi

शिबू सोरेन होम आइसोलेशन से मेदांता में शिफ्ट, हेमंत ने परिवार समेत दिया सैंपल

Ranchi : कोरोना संक्रमित पाये गये झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को दो दिन के होम आइसोलेशन के बाद सोमवार को मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है. वे शुक्रवार देर रात कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.

शिबू सोरेन के साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी कोरोना संक्रमित मिली थीं. होम आइसोलेशन में खतरे को देखते हुए झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया है.

इधर मंगलवार को सदर अस्पताल की एक विशेष टीम ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी सहित मुख्यमंत्री आवास के कुल 19 लोगों के सैंपल लिये हैं. जिसकी रिपोर्ट देर शाम तक आने की उम्मीद है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने कोरोना जांच के लिए तीसरी बार सैंपल दिया है.

इसे भी पढ़ें – नौकरी दिलाने के नाम पर 88 लाख का ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार

स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री भी हैं कोरोना संक्रमित

राज्य के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोरोना से ठीक होकर वापस लौट चुके हैं. वे रिम्स में एडमिट थे. वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स में एडमिट हैं. वहीं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख होम आइसोलेशन में हैं.

विधानसभा के कुल नौ सदस्य अभी तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिसमें पूर्व कृषि मंत्री रंधीर सिंह, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सीपी सिंह, मथुरा महतो, दीपिका पांडेय सिंह के नाम शामिल हैं.

सुदेश महतो और दीपिका पांडेय सिंह वर्तमान में संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में हैं.

इसे भी पढ़ें – बंद पड़ा है सूबे के सरकारी स्कूलों में डेवलपमेंट का काम, 2572 क्लासरूम का निर्माण कार्य है अधूरा

10 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button