Corona_UpdatesHEALTHJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

76 हजार कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा कर हुए फिट, रिकवरी रेट 93.23 परसेंट

देश में अभी कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 88.70 प्रतिशत

Ranchi :  झारखंड में कोरोना की रफ्तार कम हुईं है. वहीं रिकवर होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. इस बीच राहत की खबर है कि अब तक राज्य भर में 76,000 मरीज होम आइसोलेशन में रहते हुए कोरोना को मात दे चुके है. जबकि 25000 मरीज होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं. क्योंकि मरीजों में सिम्टम्स नहीं पाए गए हैं. राज्य का रिकवरी रेट भी 93.23 परसेंट पर पहुंच गया है. जिस ये समझा जा सकता है कि अब राज्य में सुधार हो रहा है. चूंकि देश का रिकवरी रेट 88.70 है.

इसे भी पढ़ें :अब डॉक्टर आनंद के गैराज से लाखों की दवाइयां जब्त, ड्रग कंट्रोलर ने की कार्रवाई

86 हजार होम आइसोलेशन किट

कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मरीजों के घर पर हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से होम आइसोलेशन किट दिए जा रहे हैं. अब तक 86000 लोगों के घरों तक होम आइसोलेशन किट पहुंचा दिया गया है. आगे भी कोरोना संक्रमित की सूचना मिलने पर दवाएं उनके घर तक पहुंचाई जाएंगे जिससे कि वे लोग घर पर रहकर ही अपना इलाज करा सकें.

इसे भी पढ़ें :IB के अधिकारी से साइबर अपराधियों ने लूटे 1.16 लाख, लालपुर थाना में एफआईआर दर्ज

हेल्पलाइन नंबर 104 पर डॉक्टर से ले रहे सलाह

घर में रहते हुए कोरोना के संक्रमण या लक्षण पाए जाने पर 104 हेल्पलाइन नंबर पर लोगों ने डॉक्टर से कंसल्ट किया. अब तक 1 लाख 87 हजार 525 लोग कॉल कर डॉक्टर से सलाह ले चुके हैं. जबकि 23,995 लोगों ने वीडियो कॉल की मदद से डॉक्टर से कंसल्ट किया

इसे भी पढ़ें :झारखंड सरकार की ‘निःशुल्क कफ़न’ योजना पर भड़की भाजपा, कहा-अंधेर नगरी चौपट राजा

3 लाख 6 हजार हुए रिकवर

राज्य में अबतक 3 लाख 6 हजार 80 लोग कोरोना को मात देकर रिकवर हो चुके है. जबकि 3 लाख 30 हजार 417  संक्रमितों की पहचान हुई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 4 हजार 838 पहुंच चुका है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: दोहरी भूमिका में SPएहतेशाम, कभी पुलिस कप्तान तो कभी डॉक्टर

Related Articles

Back to top button