Uncategorized

“स्वच्छता ही सेवा” के भाव से ही समाज में स्वच्छता लाया जा सकता है : डॉ तिवारी

NEWSWING

Ranchi, 24 September : डोरंडा कालेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एनएसएस का 49वां स्थापना दिवस मनाया. स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान कालेज के प्रिंसिपल डॉ बिष्णु शंकर तिवारी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार और स्वयंसेवकों ने कालेज परिसर की साफ-सफाई की. स्थापना दिवस के अवसर पर प्रिंसिपल डॉ विष्णु शंकर तिवारी की अध्यक्षता में “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर संगोष्ठी एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित की गयी. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ विष्णु शंकर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना ने अपने स्थापना के समय से ही स्वयंसेवकों के अंदर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक संवेदना आदि गुणों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा का भाव हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है. इसके होने से ही समाज में स्वच्छता लाया जा सकता है. प्राचार्य ने स्वच्छता के लिए व्यापक जागरण अभियान में योगदान देने के लिए स्वंयसेवकों से अपील की. संगेष्ठी के बाद संवयंसेवकों ने स्वच्छता की शपथ ली.  

स्वच्छता को अपने खुद के आदत में शामिल करना चाहिए

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने भी कार्यक्तम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अगर स्वच्छता को स्वयंसेवक सेवा के रूप में आत्मसाथ करें तो अपने घर-आंगन, मुहल्ला, गांव, शहर सभी स्वाभाविक रूप से साफ दिखने लगेगा. हमें स्वच्छता को अपने खुद के आदत में शामिल करनी चाहिए. ऐसा करने से पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकेगा.

ये थे मौजूद

संगोष्ठी का सफल संचालन दलनायक नेहा तिर्की ने और धन्यवाद ज्ञापन शुभम चौधरी ने किया. संगोष्ठी को एनएसएस के स्वयंसेवक आनंद, वर्षा, अमृता एवं पृथ्वी ने भी संबोधित किया. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में शुभम, नेहा, अमृता, मोहित, पृथ्वी, अंजलि, मिंटु, आनंद, विकास, सुमन आदि का योगदान सराहनीय रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button